(ABNA24.com) इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध करना अमरीका के हित में नहीं है और ट्रम्प ने अपनी धमकियों से ज़ाहिर कर दिया कि वह ईरान के इतिहास और सभ्यता के बारे में कुछ नहीं जानते।
इसहाक़ जहांगीरी ने ईरान के बारे में ट्रम्प के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि इससे ज़ाहिर है कि ईरान के इतिहास के बारे में ट्रम्प कुछ नहीं जानते।
ट्रम्प ने कहा था कि यदि ईरान ने हमसे युद्ध करने की कोशिश की तो वह औपचारिक रूप से मिट जाएगा।
जहांगीरी ने कहा कि अमरीकी अधिकारियों को चाहिए कि वह इतिहास पढ़ें ताकि उन्हें इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्थिति की सही जानकारी हो।
उप राष्ट्रपति जहांगीरी ने कहा कि हम कठिन समय से गुज़र रहे हैं, अमरीकी तीन साल से ईरान पर भारी दबाव डाल रहे हैं और दिन ब दिन इसमें वृद्धि करते जा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े में अमरीका और ईरान का तनाव लगातार बढ़ रहा है वैसे दोनों ही पक्षों ने कहा है कि वह युद्ध नहीं चाहते लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के तनावपूर्ण हालात में कोई छोटी सी घटना भी बड़े टकराव में बदल सकती है इसलिए सभी पक्षों को संयम से काम लेने की ज़रूरत है।
/129
21 मई 2019 - 07:36
समाचार कोड: 943089
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध करना अमरीका के हित में नहीं है और ट्रम्प ने अपनी धमकियों से ज़ाहिर कर दिया कि वह ईरान के इतिहास और सभ्यता के बारे में कुछ नहीं जानते।